Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में

रिश्ते में दरार की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया

25 Jul 2024

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ियाें में से एक है। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लिस्ट में गिनी जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्या इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कई खबरें आईं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे। दोनों को एक-दूसरे से दूर होते देखकर यह चर्चा फिर से छिड़ गई है। इसके बाद जब अभिषेक बच्चन ने अचानक तलाक वाली पोस्ट लाइक की तो फैंस हैरान रह गए।

हालांकि, ये साफ नहीं है कि एक्टर ने तलाक वाली वो पोस्ट क्यों लाइक की। इसी तरह अब एक्टर अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। रिश्ते में दरार की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने जियो सिनेमा की फिल्म 'घुड़चढ़ी' का एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने फिल्म की टीम को धन्यवाद दिया है। पार्थ समथान, खुशाली कुमार, संजय दत्त और रवीना टंडन की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक पिता और बेटे की कहानी बताती है, जो एक मां-बेटी की जोड़ी से प्यार करने लगते हैं।

फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'धन्यवाद निधि और बिनॉय। आपके और इस नई यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं।' अभिषेक ने इस वीडियो को फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है। इस फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इसी महीने 12 जुलाई को हुई थी। इस शादी में देश-विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

शादी में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेले नजर आईं। इस पूरी शादी में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या बच्चन नजर नहीं आईं। इस शादी के बाद ही अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें ये कपल एक साथ काफी खुश नजर आ रहा है। ऐसे में मीडिया में चल रही सभी बातें महज अफवाह बताई जा रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की पहली पोस्ट चर्चा में
अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News